नई दिल्ली/रांची।
झारखंड के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, और वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉ. सुधीर त्यागी की अगुवाई में डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में हैं। मंत्री सोरेन को शनिवार सुबह सिर में गहरी चोट आने के बाद ब्रेन हेमरेज की स्थिति में भर्ती कराया गया था।
READ MORE :Ramdas Soren Health Update :शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जो लगातार अपोलो अस्पताल में मौजूद हैं, ने भावुक होते हुए कहा—
“रामदास सोरेन जी हमारे बड़े भाई जैसे हैं, जिनके साथ वर्षों से कदम से कदम मिलाकर काम करने का सौभाग्य मिला है। उनकी हालत गंभीर जरूर है, लेकिन हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ हों।”
मंत्री सोरेन के दोनों पुत्र रोबिन सोरेन और रूपेश सोरेन अस्पताल में मौजूद हैं। डॉ. अंसारी ने उनके तीनों बेटों से मिलकर उन्हें धैर्य बंधाया और आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरा झारखंड परिवार उनके साथ खड़ा है।
पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और पूर्णिमा नीरज सिंह भी लगातार अस्पताल में रहकर डॉक्टरों से संपर्क में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि,
“हम अल्लाह तआला से दुआ कर रहे हैं कि रामदास जी जल्द ही स्वस्थ होकर अपने कर्तव्यों पर लौटें। राज्य को उनकी आवश्यकता है।”
https://twitter.com/IrfanAnsariMLA/status/1952006826683228454

