नई दिल्ली/रांची।
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्हें शनिवार सुबह बाथरूम में फिसलने के कारण सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि मंत्री सोरेन को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नजर रखे हुए है।डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “रामदास सोरेन जी की स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन स्थिर है। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
झारखंड के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है । उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। मंत्री रामदास सोरेन जी शनिवार सुबह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में… pic.twitter.com/4Q0ZS89TqP
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 3, 2025
राज्य सरकार और जनता के प्रिय मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं अपोलो अस्पताल पहुंचे और इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री संजय यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केसब महतो कमलेश, सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी भी अस्पताल पहुंचे।
आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में झारखंड सरकार के हमारे सम्मानित मंत्री साथी, अभिन्न मित्र आदरणीय श्री रामदास सोरेन जी के परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लिया । pic.twitter.com/8RpyMD0uoO
— Sanjay Prasad Yadav (@SPYadavGodda) August 3, 2025
रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और जनसमस्याओं को लेकर सदैव सक्रिय रहते हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूरे झारखंड में की जा रही है।

