RANCHI
रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और
सलीमा टेटे का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी कि 16 सदस्यीय टीम में हुआ है।
निक्की प्रधान रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में चीफ यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं तथा सलीमा टेटे वाणिज्य विभाग में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।
श्री निक्की प्रधान का चयन रियो ओलंपिक 2016 के लिए भी हुआ था दोनों युवा महिला हॉकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व लगातार कर रही हैं।
मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी के 16 सदस्यीय टीम में चयन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में 13 खिलाड़ी भारतीय रेलवे मैं कार्यरत है।
