
संजय कुमार सुमन
मधेपुरा
आज गुरूवार को मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड जनता दल यू का संघटनात्म चुनाव बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। कराये गये चुनाव में पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज प्रसाद की पत्नी रेणु कुमारी को 15 वोट से विजयी घोषित किया है। चुनाव के बाद समर्थकों ने रंग-गुलाल लगा कर जश्न मनाया जो किसी होली से कम नहीं था। हर लोगों के चेहरे गुलाल से लाल थे। किसी तरह का कोई विवाद ना हो इसके लिये पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद थी।
चौसा पूर्वी पंचायत भवन परिसर में पर्यवेक्षक विवेकानंद
सिंह एवं पीठासीन पदाधिकारी मुर्शीद आलम की देख रेख में कराये गये चुनाव में सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण नामांकन कराया गया। तीन लोगों ने अपने अपने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष मनोज प्रसाद की पत्नी रेणु कुमारी,पूर्व पार्टी अध्यक्ष अम्बिका गुप्ता और निवर्तमान सचिव प्रो.शिवकुमार यादव शामिल है।
कराये गये चुनाव में कुल 129 में से 128 मत गिरे जिसमें रेणु कुमारी को 54,अम्बिका गुप्ता को 39 और शिवकुमार यादव को 33 मत मिले। जबकि दो मत रद्द किये गये। लिहाजा रेणु कुमारी को पर्यवेक्षक विवेकानंद सिंह और पीठासीन पदाधिकारी मुर्शीद आलम ने 15 वोट से विजयी घोषित किया गया। पार्टी अध्यक्ष के रुप में रेणु कुमारी की घोषणा होते ही समर्थकों में प्रसन्नता देखी गई। पंचायत भवन से बाहर निकलते ही समर्थकों ने अबीर गुलाल लगा एवं फूलों का माला पहना कर स्वागत किया। अपनी इस जीत पर रेणु कुमारी फूलें नहीं समा रही थे।उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। हमारा पहला प्रयास होगा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुट करना। इसके बाद कमिटी का विस्तार किया जायेगा। मेरा पहला प्रयास होगा जो कार्यकर्त्ता जिस पद के हकदार होंगे उन्हें उचित सम्मान देते हुए कमिटी में स्थान दिया जायेगा। किसी तरह का कोई विवाद ना हो इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद थी। मौके पर चौसा थाना के अवर निरीक्षक राजरूप सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह समेत शस्त्र बल मौजूद थे।
जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के रुप में रेणु कुमारी के चुने जाने पर मुखिया संतोष साह,नरेश ठाकुर निराला,अबुसालेह सिद्दीकी,विनोद राय,मोईन उद्दीन,सदानंद मेहता,विनोद शंकर राय,जीवन ज्योति,संजय कुमार मंडल,अनीता देबी,बीबी नसीमा आदि ने प्रसन्न्ता व्यक्त की।
