Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मधेपुरा-बिहारीगंज के विवाद को लेकर शांति समिति की बैठक
Top Stories

मधेपुरा-बिहारीगंज के विवाद को लेकर शांति समिति की बैठक

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 13, 2016No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

संजय कुमार सुमन

मधेपुरा
जिले के बिहारीगंज में दुर्गा मेला में हुए विवाद को लेकर आज़ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमे जिले के सभी पदाधिकरी और स्थानीय लोग शामिल हुए। शांति समिति की बैठक में समझौता होने के बावजूद एक बार फिर से तनाव भड़क गया है। आगजनी की घटना के बाद प्रशासन को आंसू गैस के गोले छोड़ेने पड़े और लाठीचार्ज भी किया गया। घटना को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। सड़के सुनी पड़ी है। बावजूद इसके प्रशासन और जनप्रतिनिधि शांति की अपील दोनों समुदाय से कर रहें हैं।
मालूम हो कि दशहरा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं से कथित छेड़खाने के मुद्दे पर बिहारीगंज में व्याप्त तनाव आज़ गुरुवार को भी जारी है। आज़ फिर पथराव हुआ। इसमें डीएम मो.सौहेल के भी चोटिल होने की सूचना है। डीएम माहौल शांत कराने पहुंचे हुए थे। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के साथ भी भीड़ ने दुर्व्यवहार किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े । एसपी विकास कुमार ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
बताया जाता है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से छेड़खानी की बात सामने आने पर लोगों का गुस्सा एक वर्ग विशेष के खिलाफ भड़क गया था। मंगलवार की रात में ही लोगों ने एसडीएम रहमत अली और एसडीपीओ मुकेश कुमार की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था । इस मामले को लेकर बुधवार की शाम को भी बिहारीगंज में तनाव के माहौल रहे। बुधवार को भी यहाँ आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।
बिहारीगंज में अब भी तनाव बरकरार है और प्रशासन,जनप्रतिनिधि और पुलिस के वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। शांति समिति की बैठक के बाद एक पक्ष द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद माहौल और भी तनाव पूर्ण हो गया। नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया है। डीएम ने लोगों को समझाने की भरपूर कोशिश में जुटे रहे।
इस बीच एसपी ने घटना को लेकर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।
आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मो.सौहेल ने कहा कि लोगों का ध्यान विकास की ओर जाना चाहिये ना कि विनाश की ओर। मैं आज यहां हूं कल नहीं रहूंगा। अगर आज मेरा तबादला हो जाए तो मुझे जाने में दस मिनट का भी समय नहीं लगेगा। रहना आप सबों को है । हर हाथ को रोजगार की जरूरत है। विकास के लिए शांति के साथ रहना बहुत आवश्यक है। जिले में विकास कई बड़े काम शुरू हो चुके हैं। इसमें बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कुस्थन के पूर्व मुखिया मो.आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि घटना के दूसरे दिन थानाध्यक्ष से कहा कि दोषी को गिरफ्तार कीजिये परंतु उसने नही किया । जिससे लोगों में गुस्सा हुआ और उक्त घटना घटी। बाहर से आए चंद लोग बाजार में शांति व्यस्था में खलल डाल रहे हैं उस पर रोक लगे। हथिऔंधा के मो.कलाम ने कहा कि चंद असमाजिक तत्वों के कारण यह घटना घटी हैं,जो निंदनीय है। हम सभी शांति व व्यवस्था चाहते हैं। हर हाल में शांति स्थापित हो।
बाजार के व्यवसायी जीवन कुमार सिंह ने कहा कि शांति की बात सभी करते हैं पर शांति स्थापित कैसे हो इस ओर कार्य नहीं हो रहा हैं। दोषी पर कारवाई हो इसके बाद ही शांति स्थापित होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री डा.रवीन्द्र चरण यादव ने दोषी दारोगा और एसडीपीओ पर कारवाई करने की बात को जोरदार तरीके से रखा। विधायक निरंजन मेहता ने भी कहा कि दोषी पर कारवाई हर हाल में होगा। रणगाह के स्थानांतरण पर भी बाद में दोनों समुदाय के लोगों के बीच बैठकर इस पर बात होगी। नेता अब्दुल सत्तार ने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा,सबको जीने का अधिकार है, मुठठी भर लोग शांति में भंग डाल रहे है। बिना गांव के बाजार नहीं और बाजार के बिना गांव नहीं। जो हो गया वह अब दोबारा नहीं होना चाहिए। सभी समुदाय के लोग शांति व अमन से रहें। मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव,पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र यादव,सोनवर्षा के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू,डीडीसी मिथिलेश कुमार ,राजद के जिला अध्यक्ष देवजिशोर यादव समेत दोनों समुदाय के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया की दोषी पर अविलंब कारवाही की जाय और इस घटना की जाँच कर यहाँ के दोषी अधिकारीयों का तुरंत तबादला किया जाय।
बहरहाल अब भी तनाव व्याप्त है।कब कौन सी घटना हो जाय कहा नही जा सकता है।बावजूद इसके चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है। फिलहाल माहौल शांत दिख रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :Tata Steel UISL MD Ritu Raj Sinha Passes Away

December 7, 2025

Jamshedpur News :टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन

December 7, 2025

Jamshedpur news :Tata Steel UISL MD Rituraj Sinha Passes Away Suddenly

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.