
संजय कुमार सुमन
मधेपुरा
शारदीय नवरात्र को लेकर सम्पूर्ण जिले में आज काफी चहल पहल देखी गई। दुर्गा मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। मंदिर के आगे भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।माँ दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा को अंतिम रुप दिया जा रहा है। नवरात्रि को लेकर बाज़ारों में आवश्यक सामग्री की खरीद को लेकर भीड़ देखी जा रही है। चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित माँ दुर्गा मंदिर में भव्य दुर्गा प्रतिमा कलाकार दिवाकर द्वारा बनाया गया है। चौसा में पांच दिनो तक मेला लगता है लेकिन मंदिर के जनता उच्च विद्यालय मैदान में जल निकासी नही होने के कारण वर्षा का पानी जमा हो गया है। काफी दिनो से पानी जमे होने के कारण अब दुर्गन्ध देने लगा है। मैदान में मेला कैसे लगे संशय की स्थिति बनी हुई है। मेला समिति के अध्यक्ष अनिल मुनका बताते हैं कि मैदान में जमे पानी को हर हाल में निकाल कर मेला लगाने के लायक बनाया जायेगा। चौसा के अलावे फुलौत,लौआलगान,
अरजपुर भित्ठा,कलासन आदि मंदिरों में भी पूजन को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है।
