Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand News :ऊर्जा-दक्ष प्रकाश व्यवस्था अपनाने में देश में अग्रणी रहे झारखंड के लोग
Top Stories

Jharkhand News :ऊर्जा-दक्ष प्रकाश व्यवस्था अपनाने में देश में अग्रणी रहे झारखंड के लोग

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली/ रांची : झारखंड के लोग ऊर्जा-दक्ष प्रकाश व्यवस्था अपनाने में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनकर उभरे हैं। राज्य ने इस मामले में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे प्रमुख राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का एक संयुक्त उद्यम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से शुरू किए गए ई-मार्केटप्लेस ईईएसएलमार्ट डॉट इन (EESLMart.in) के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के उपभोक्ताओं ने अन्य राज्यों की तुलना में 5-स्टार 6-वाट बल्ब अपनाने में शानदार प्रदर्शन किया है। यह दर्शाता है कि राज्य के लोग पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा समाधानों को अपनाने के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं।
ईईएसएलमार्ट डॉट इन पर उपलब्ध 5-स्टार 6-वॉट का बल्ब केवल 6 वॉट बिजली की खपत करता है, जो एक नाइट लैंप की ऊर्जा खपत के बराबर है। बावजूद इसके यह 9 से 10 वॉट के एलईडी बल्ब के बराबर रोशनी प्रदान करता है।
ईईएसएलमार्ट डॉट इन के आंकड़ों के अनुसार, त्रिपुरा के नागरिकों ने ऊर्जा-कुशल 6-वाट बल्ब को अपनाने में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र थोड़े से अंतर की वजह से तीसरे स्थान पर रहा। आश्चर्य की बात है कि बड़े महानगरों वाले राज्य महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु इस मामले में पिछड़ गए।
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में क्रमशः झारखंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और कर्नाटक है।

छोटे शहरों ने मारी बाजी:
झारखंड में कोडरमा, सरायकेला और साहिबगंज जैसे शहरों ने अग्रणी भूमिका निभाई है और देश के शीर्ष-10 में राज्य को जगह दिलाने में योगदान दिया है। यही प्रवृत्ति पूरे भारत में देखी जा रही है, जहां महाराष्ट्र के कोल्हापुर और त्रिपुरा के अगरतला जैसे छोटे शहर दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों से आगे निकल रहे हैं। यह बदलाव उपभोक्ता के व्यवहार में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाता है, जहां छोटे शहरों के निवासी पारंपरिक महानगरों की तुलना में तेजी से पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपना रहे हैं।

इस उपलब्धि के बारे में, ईईएसएल के सीईओ श्री विशाल कपूर ने कहा: “ऊर्जा दक्ष उत्पादों की बढ़ती मांग यह दिखाती है कि नागरिकों में पर्यावरण अनुकूल समाधान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। हम सभी राज्यों के उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे ऊर्जा दक्ष उत्पाद अपनाएं और हरित भविष्य की ओर बढ़ें। यह उपलब्धि हमें प्रेरित करती है कि हम हर भारतीय परिवार को किफायती और नवीन ऊर्जा दक्ष समाधान प्रदान करते रहें।”

ऊर्जा दक्षता प्रकाश व्यवस्था में अग्रणी रहकर झारखंड के लोगों ने एक आदर्श स्थापित किया है, जो अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण है। यह पर्यावरण अनुकूल प्रयासों को आगे बढ़ाने में स्थानीय समुदायों की सामूहिक इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। ऊर्जा दक्षता को अपनाने की दिशा में भारत के प्रयासों को मजबूत करते हुए, ईईएसएलमार्ट डॉट इन जैसी पहलें ऊर्जा दक्ष समाधानों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये पहलें न केवल ऊर्जा खपत को कम करने में मदद करती हैं बल्कि पर्यावरणीय प्रभाव को भी कम करती हैं, जिससे एक हरित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण होता है।
ईईएसएलमार्ट डॉट इन भारत में घरों तक किफायती, उच्च-गुणवत्ता वाले ऊर्जा-दक्ष उत्पाद उपलब्ध कराने वाला एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। एलईडी बल्बों से लेकर 5-स्टार बीएलडीसी पंखे, अति-दक्ष एयर कंडीशनर और इंडक्शन कुकटॉप जैसे ऊर्जा-बचत उपकरणों तक, यह उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों को कम करने और पर्यावरण अनुकूल भविष्य में योगदान देने का एक विकल्प उपलब्ध कराता है। अपने यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और राष्ट्रव्यापी पहुंच के साथ, ईईएसएलमार्ट डॉट इन हर घर में ऊर्जा दक्षता को सुलभ बना रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

MADHUBANI NEWS : रोटरी क्लब मिलेनियम का वृक्षारोपण अभियान शुरू

July 20, 2025

Bollywood News :श्रेया घोषाल के साथ एपी ढिल्लों का मज़ेदार ट्रैक “थोड़ी सी दारू” रिलीज़ 

July 20, 2025

AAJ KA RASIFAL :20 जुलाई 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

July 20, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.