रांची: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को रवींद्र कुमार राय की जगह झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार ने यह जानकारी दी और बताया कि यह संगठनात्मक नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर की गई है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई जिम्मेदारी के साथ आदित्य साहू पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का दायित्व रहेगा। पार्टी का उद्देश्य आगामी चुनावों में मजबूती से मैदान में उतरना है, इसलिए यह नियुक्ति विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने आदित्य साहू को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड बीजेपी संगठनात्मक दृष्टि से और प्रभावी होगा।

