दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, झारखंड में शोक की लहर
रांची, 4 अगस्त 2025:
झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
उनके निधन की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दी। उन्होंने लिखा –
> “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”
आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।
आज मैं शून्य हो गया हूँ…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 4, 2025
शिबू सोरेन की मृत्यु की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

