जमशेदपुर,: पंजाब के प्रसिद्ध गायक राजवीर जवंदा के निधन पर शहर के सिख युवाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। ज्ञात हो कि राजवीर जवंदा का 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के पिंजौर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर और कमर में गहरी चोट लगने के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 12 दिन तक उन्होंने मौत से जंग लड़ी, लेकिन आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
READ MORE :Adityapur News :आदित्यपुर स्टेशन पर बिहारगामी ट्रेनों के ठहराव की माँग तेज़
उनकी मृत्यु की खबर से न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश और विदेश में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जमशेदपुर के सिख युवाओं ने सबसे पहले साकची गुरुद्वारा में ग्रंथि जत्थेदार जरनैल सिंह की अगुवाई में उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की। इसके बाद साकची गुरुद्वारा स्कूल प्रांगण में उनकी तस्वीर पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए गए।
श्रद्धांजलि सभा में युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू और आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा, “राजवीर जवंदा सिर्फ एक लोकप्रिय गायक नहीं थे, बल्कि एक संवेदनशील इंसान थे। उन्होंने किसान आंदोलन और पंजाब में आई बाढ़ के दौरान पीड़ितों की मदद में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।”
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से सतबीर सिंह सोमू, इंदरजीत सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, गुरविंदर सिंह बंटी, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, सतपाल सिंह प्रिंस, यशराज सिंह, गुरजीत सिंह, गुरकरण सिंह, मनमीत सिंह, अवतार सिंह, ध्रुवपाल सिंह और त्रिलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख युवा मौजूद थे।

