जमशेदपुर।
सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर आशीर्वाद भवन (वृद्धा आश्रम) में विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया। इस पहल के तहत सभा के सदस्यों ने ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच गरम मोज़े और ऊनी टोपियों का वितरण किया। इसके अलावा, खाद्य सामग्री भी बुजुर्गों को सौंपी गई और शाम के समय उनके लिए विशेष रात्रि भोजन सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य सभा के प्रधान अमरीक सिंह द्वारा स्वयं निभाया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :जमशेदपुर अक्षेस अतिक्रमण अभियान पर युवा कांग्रेस ने भेदभाव का आरोप लगाया
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्य बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन पहुँचे और वहाँ निवास कर रहे बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक ऊनी वस्त्र प्रदान किए। इसके उपरांत प्रेमपूर्वक भोजन वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से बुजुर्गों को गर्माहट, सम्मान और अपनापन देने का प्रयास किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :GAIL ने जुगसलाई स्टेशन, जमशेदपुर में सीएनजी सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया
सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि मानवता और धर्म की रक्षा के लिए निस्वार्थ बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गुरु महाराज ने अपने प्राण त्यागकर इंसानियत की रक्षा की और उनका यह संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनका बलिदान यह सिखाता है कि हम भी कमजोर, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहें।

