Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पद्मश्री जमुना टुडू को राष्ट्रपति का विशेष आमंत्रण, डाक विभाग ने पहुंचाया न्योता
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पद्मश्री जमुना टुडू को राष्ट्रपति का विशेष आमंत्रण, डाक विभाग ने पहुंचाया न्योता

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया निवासी पद्मश्री सम्मानित पर्यावरण संरक्षिका जमुना टुडू को स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति महोदया द्वारा रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण पत्र विशेष रूप से भारतीय डाक विभाग की मदद से नई दिल्ली से चाकुलिया स्थित उनके घर तक अत्यंत सम्मानजनक और सुरक्षित रूप से पहुँचाया गया।

डाक विभाग ने इस आमंत्रण पत्र को पहुंचाने के लिए विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की, जो यह सुनिश्चित करें कि यह पत्र समय पर और सीधे जमुना टुडू के हाथों में सौंपा जाए। जैसे ही श्रीमती टुडू और उनके पति ने पत्र प्राप्त किया, दोनों अत्यंत भावविभोर हो गए। उन्होंने इसे जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण बताया और राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित किए जाने को गर्व का प्रतीक बताया।

READ MORE :DARBHANGA NEWS : मिथिलाक्षर प्रचार में उल्लेखनीय योगदान के लिए विक्रम आदित्य सिंह सम्मानित

ज्ञात हो कि जमुना टुडू, जिन्हें ‘लेडी टार्जन’ के नाम से भी जाना जाता है, ने वर्षों से झारखंड के जंगलों में अवैध वृक्ष कटाई के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा किया है। एक साधारण दिहाड़ी मजदूर के रूप में जीवन बिताने वाली जमुना और उनके राजमिस्त्री पति, काम के बाद जंगलों में जाकर पेड़ काटने वालों को रोकने और ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करते रहे।

इस दौरान उन्हें कई बार जानलेवा हमलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनके साहस और पर्यावरण के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2019 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

इस आमंत्रण से स्पष्ट है कि देश अब नींव के नायकों को पहचान और सम्मान देने लगा है। राष्ट्रपति महोदया द्वारा सीधे आमंत्रण प्राप्त करना न केवल जमुना टुडू के कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि उन हजारों ग्रामीण पर्यावरण रक्षकों की भी जीत है जो बिना किसी प्रचार के काम कर रहे हैं।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : बहनों के लिए राखी का विशेष तोहफा: रविवार को खुलेंगे डाकघर

इस अवसर पर जमुना टुडू ने भारतीय डाक विभाग के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया और कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे समाज का है जो प्रकृति की रक्षा के लिए एकजुट है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :08 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 8, 2025

Jamshedpur News :Tata Steel UISL MD Rituraj Sinha Passes Away; Political and Industrial Fraternity Express Deep Grief

December 7, 2025

Jamshedpur News :टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.