जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने केंदाडीह कॉपर माइंस का लीज डीड सम्पन्न होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद श्री महतो ने कहा कि केंदाडीह कॉपर माइंस के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए उन्होंने चार बार केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इसके साथ ही साथ केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी से भी इस हेतु आग्रह किया था। इस दौरान विभागीय सचिव से भी मिलकर पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी ताकि माइंस पुनः चालू हो सकें।
READ MORE :Jamshedpur News :सिंहभूम चैंबर का दीपावली मेला, महिला सशक्तिकरण और “वोकल फॉर लोकल” को समर्पित
केंद्रीय मंत्रियों का आभार
सांसद श्री महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और जी किशन रेड्डी के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय खान सचिव कांता राव और पियुष गोयल को भी उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयत्न का सुखद परिणाम दिखने लगा है।
READ MORE :Jamshedpur News : सांसद बिद्युत बरण महतो ने गाँधी जयंती पर महात्मा गाँधी को श्रद्घांजलि अर्पित की
जिला प्रशासन और एचसीएल प्रबंधन का आभार
सांसद श्री महतो ने जिला प्रशासन विशेषकर डीसी एवं डीएफओ तथा एचसीएल प्रबंधन के प्रति भी आभार प्रकट किया है। साथ ही सभी ग्राम प्रधान, ग्रामसभा समिति, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र की जनता के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए सभी को बधाई दी है।
नए रोजगार और क्षेत्र के विकास की उम्मीद
सांसद श्री महतो ने कहा कि ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम सभा से जुड़े ग्रामीणों ने माइनिंग के लिए एनओसी प्रदान किया था, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द केंदाडीह माइंस से उत्पादन शुरू होगा, जिससे नए रोजगार का सृजन होगा और क्षेत्र का विकास भी संभव होगा।

