नारी सम्मान ही मां दुर्गा का आदर – दुर्गा पूजा पंडालों में विधायक संजीव सरदार का संदेश
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों का लोकार्पण पोटका विधायक संजिव सरदार ने अपने कर-कमलों से किया।
हाता और कलिकापुर में पंडाल लोकार्पण
पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित पूजा पंडाल का लोकार्पण विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया। इसी तरह कलिकापुर में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का भी लोकार्पण उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच किया।
इस दौरान उन्होंने कहा – “अपने भीतर की बुरी आदतों और नकारात्मकता को त्याग कर, माँ दुर्गा की सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएँ। यही सच्ची पूजा है। हर नारी में माँ दुर्गा का वास है और नारी का सम्मान ही शक्ति की देवी का सबसे बड़ा आदर है।”
सुंदरनगर और किताडीह में पूजा का शुभारंभ
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा सह काली पूजा कमेटी द्वारा आयोजित भव्य आयोजन में विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया और कमेटी के सक्रिय सदस्यों को बधाई दी।
वहीं किताडीह में आयोजित दुर्गा पूजा में उन्होंने विधिवत अनावरण कर श्रद्धालुओं के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए ।
हरहरगुट्टू में काली मंदिर समिति का आयोजन
पोटका विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हरहरगुट्टू में श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर समिति द्वारा आयोजित पूजा महोत्सव में विधायक संजीव सरदार ने पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा से पोटका वासियों की उन्नति, सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
इसके अलावा विधायक श्री सरदार ने कई अन्य जगहों में पूजा पंडाल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया . हर आयोजन में विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा – “मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक है जब हम समाज में भाईचारे को बढ़ाएँ, महिलाओं का सम्मान करें और अपने कर्मों से अच्छाई फैलाएँ।”

