जमशेदपुर,।
विद्यापति नगर स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर में शनिवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का अत्यंत श्रद्धा और भव्यता से आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज की 200 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 3 लाख 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर महादेव का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया।
पूरे आयोजन में मिथिलांचल की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों में विधिवत पूजन में शामिल रहीं। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और भगवान शिव का जयकारा गूंजता रहा।
यजमानों में प्रमुख नाम:
ललन चौधरी, अमर झा, ब्रजेश कुमार झा, किशोर मिश्रा, विलास झा, अनिल मिश्रा, सत्यम झा, प्रदीप कुमार झा, हरेराम झा, नवीन खॉ, विकास झा, मनीष ठाकुर, तुषार ठाकुर।
पूजन संपन्न कराने वाले पंडितगण:
विपिन झा, अशोक झा सहित कई अन्य विद्वान आचार्य।
READ MORE :Jamshedpur News:मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को व्हीलचेयर भेंट की
आयोजन समिति में मुख्य योगदान:
अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा के साथ-साथ पंकज राय, राजेंद्र कुमार कर्ण, अनिल झा, राजेश झा, शिवचंद्र झा, चंद्रभाल झा, प्रमोद झा, नवीन कुंवर, विवेकानंद झा, देवेंद्र झा, मिथिलेश झा, आकाश चंद्र मिश्र, माला चौधरी, गोपाल चौधरी, संजीव कुमार, शंकरनाथ झा, अमितेश झा, राजीव मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्यगण का उल्लेखनीय योगदान रहा।
अतिथियों की उपस्थिति:
विधायक सरयू राय, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, नट्टू झा, शिव शंकर सिंह, लक्ष्मण झा, सुजीत झा, शिशिर झा, पुरण झा, शंकर पाठक, अमलेश झा, अशोक झा, पुण्यनाथ झा, कलाकार अरुण झा, सर्व नारायण झा समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरे दिन चले इस आयोजन में सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक भक्ति भाव का संगम देखने को मिला। करीब 700 शिव भक्तों ने आयोजन स्थल पर महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ उठाया।


