घाटशिला।
पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम प्रधानों का मिलन समारोह बुधवार को राजस्टेट स्थित दुर्गा मंडप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता घाटशिला के ग्राम प्रधान बादल चौधरी ने की। इस अवसर पर समाजसेवी अमित महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि अमित महतो ने कहा कि ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और संगठन के माध्यम से जनहित के मुद्दों पर मजबूत आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
READ MORE :Jamshedpur News :जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में
कार्यक्रम में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की जिला कमेटी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से अरुण बारिक को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा हेमंत भक्त एवं जुगल किशोर सिंह सरदार को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय महतो को महासचिव, भूषण महतो एवं हिमांशु महतो को सचिव, बादल चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा कमलकांत गोप को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया।
जिला कार्यकारिणी में विंध्याबन दास, सुभाष चंद्र सिंह, भूचेन वाहा, शंभू नाथ सोरेन, बनावली महतो, विनोद बिहारी नायक, दुर्गा पद धीर, देवेंद्र सिंह, शिवचरण सिंह, केसरी मोहन महतो और मदन गोपाल पांडा को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधानों ने संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


