Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :मानगो फ्लाईओवर विवाद, ओम प्रकाश सिंह ने सरयू राय पर लगाया निर्माण में बाधा डालने का आरोप, कांग्रेस करेगी आंदोलन
Breaking News

Jamshedpur News :मानगो फ्लाईओवर विवाद, ओम प्रकाश सिंह ने सरयू राय पर लगाया निर्माण में बाधा डालने का आरोप, कांग्रेस करेगी आंदोलन

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: मंगलवार को स्थानीय लोगों के विरोध के कारण मानगो फ्लाईओवर का निर्माण रोकने का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने कल उपायुक्त से मुलाकात कर काम रोकने वाले पर सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण का कार्य पुनः शुरू नहीं करता है, तो पार्टी आंदोलन करेगी।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि मानगो एवं जमशेदपुर पश्चिम की जनता पिछले एक साल से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक सरयू राय अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल बयानबाज़ी में व्यस्त हैं।

मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधाएँ

ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के लिए विधायक सरयू राय ने लगातार प्रयास किए। उन्होंने बताया कि कभी NGT को पत्र लिखकर, कभी वन विभाग को पत्र भेजकर और कभी स्वर्णरेखा परियोजना व JUSCO से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) न देने का दबाव बनाया गया। सिंह ने कहा कि स्वयं विधायक ने यह भी कहा कि फ्लाईओवर निर्माण असंभव है।

सिंह ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के निरंतर प्रयासों से ही यह निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। जब विधायक काम रोकने में नाकाम हुए, तो उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भेजकर काम रुकवाने की कोशिशें शुरू करा दीं।

अन्य गंभीर आरोप

ओम प्रकाश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सरयू राय का उठना-बैठना अपराधियों के साथ है और उनके समर्थक फ्लाईओवर निर्माण रोकने के लिए भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में स्वीकृत कई योजनाओं का श्रेय वर्तमान विधायक ले रहे हैं।

सिंह ने यह भी बताया कि एक साल में मारपीट, लूट, हत्या और अन्य आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। पेयजल संकट और कचरा निस्तारण की समस्याएँ भी गंभीर बनी हुई हैं।

घाटशिला उपचुनाव और राजनीति

सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए घाटशिला उपचुनाव में विधायक निष्क्रिय रहे और प्रचार या स्पष्ट समर्थन नहीं दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरयू राय छलपूर्ण राजनीति और साइबर अपराध जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं।

आज की प्रेस वार्ता में ओम प्रकाश सिंह के साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि नितेश मित्तल, कांग्रेस मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, एमजीएम मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष राकेश दास, उलीडीह मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, आजादनगर मंडल अध्यक्ष फैयाज आलम, पप्पू सिंह उज्जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

READ MORE :Jamshedpur News :जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में

READ MORE :Jamshedpur News :सालगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद, DRM से मिला प्रतिनिधिमंडल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :Tata Steel UISL MD Ritu Raj Sinha Passes Away

December 7, 2025

Jamshedpur News :टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन

December 7, 2025

Jamshedpur news :Tata Steel UISL MD Rituraj Sinha Passes Away Suddenly

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.