प्रदेश भर से श्रद्धालु और कार्यकर्ता पहुंचे घोड़ाबांधा आवास
जमशेदपुर.
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर महाप्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया. आयोजन में हजारों श्रद्धालु, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए.
भाजपा के शीर्ष नेता और सांसदों की रही विशेष उपस्थिति
————–”-
कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युतवरण महतो, बी.डी. राम, कालीचरण सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, आलोक चौरसिया, पूर्णिमा साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और प्रवक्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
READ MORE:Deoghar News :देवघर बाबा मंदिर और शिवगंगा क्षेत्र को बनाया जाएगा स्थायी नो-एंट्री जोन
कॉरपोरेट जगत से भी जुड़ी हस्तियों ने दी सहभागिता
————-
टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और जुस्को जैसे प्रतिष्ठानों के शीर्ष अधिकारी — डी.बी. सुन्दररमन, सुनील कुमार तिवारी, ऋतुराज सिंन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक और मजदूर नेता राकेश्वर पाण्डेय भी आयोजन में मौजूद रहे.
व्यवस्था में कार्यकर्ताओं की रही सराहनीय भूमिका
————
आयोजन को सफल बनाने में विनोद सिंह, जितेंद्र राय, रूपेश कटरियार, गणेश सोलंकी, रतन महतो, काली शर्मा, नीरज शर्मा और संजय गोराई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. अर्जुन मुंडा ने सभी को काली पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पर्व की शुभकामनाएँ दी.

