जमशेदपुर।
राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और लोकसंस्कृति को समर्पित कजरी तीज एवं सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन 20 जुलाई 2025, रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया क्लब में किया जाएगा। यह आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सम्मिलित होंगी। महिलाओं के लिए झूले, मेहंदी, चूड़ी, चूरन, कैंडी आदि के पारंपरिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे सावन की पारंपरिक छटा कार्यक्रम स्थल पर सजीव हो उठेगी।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :राजस्थानी संस्कृति से सजेगा कजरी तीज महोत्सव
लोकगीतों से सजेगा सांस्कृतिक मंच
कार्यक्रम में लोकगीत, नृत्य, मेहंदी सजावट, पारंपरिक खेल, म्यूजिकल तंबोला, सावन क्वीन, देवरानी-जेठानी प्रतियोगिता, हाउसी, ग्रुप डांस सहित बच्चों और महिलाओं के लिए कई रोचक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।“सावन क्वीन” को मोबाइल फोन सहित अनेक आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र के माध्यम से ही मिलेगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :साकची बाजार शिव मंदिर कमिटी की कांवड यात्रा 3 अगस्त को निकलेगी
सांस्कृतिक आयोजन में महिलाओं की प्रमुख भागीदारी
इस आयोजन को सफल बनाने में ज्योति अग्रवाल, ममता मुनका, वर्षा चौधरी, मुस्कान अग्रवाल, श्रीजी गर्ग, मनीषा संघी, रेखा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निधि मोदी, कृतिका गोयल, सपना भाऊका, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा चौधरी, पायल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल सहित कई अग्रणी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

