Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS ;जमशेदपुर पूर्वी में जदयू का जनसंपर्क अभियान तेज
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS ;जमशेदपुर पूर्वी में जदयू का जनसंपर्क अभियान तेज

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर सोमवार को जरूरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सरयू राय ने की। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में संपर्क, समस्या और समाधान के फार्मूले पर हर रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रातः भ्रमण करें। पहले समस्याओं का संकलन करें, फिर जेएनएसी, विद्युत महाप्रबंधक, जुस्को और संबंधित थानों में समस्याओं को लेकर जाएं और बेहद गंभीरता के साथ समाधान के लिए प्रयास करें।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :रंग लाया जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास,अब 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार रहेगी

सरयू राय ने कहा कि इलाके में मच्छरों का प्रकोप, साफ-सफाई, बिजली की आंखमिचौली समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से गंभीरतापूर्वक बात कर उसके समाधान का प्रयास करें। अगर बार-बार के आग्रह के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन का विचार करें।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण कार्यकर्ताओं के जनसंवाद से ही सफल हो सकेगा। संगठन को निचले स्तर तक विस्तारित करना जरूरी है। प्रत्येक दिन बारीडीह कार्यालय में पदाधिकारी बैठेंगे और समस्याओं के निवारण के लिए रुपरेखा तय करेंगे। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों को यह भी देखना चाहिए कि उनके 2019 से 2024 के कार्यकाल में बहुत सारे काम पास कराए गये थे। उन्हें चेक करें कि वो हो रहे हैं या नहीं। हो रहे हैं तो ठीक हैं लेकिन अगर नहीं हो रहे हैं तो पता करें कि क्यों नहीं हो रहे हैं। उसे नए सिरे से देखने की जरूरत है। उन्होंने अमित शर्मा से कहा कि असंगठित मजदूरों की समस्या पर विशेष फोकस करें। हम लोग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुरजोर मेहनत करेंगे।

READ MORE :Jamshedpur News :निर्माण कार्य तेज कर लोगों की दिक्कत दूर करें-सरयू राय

बैठक में यह तय हुआ कि बारीडीह स्थित कार्यालय में सोमवार को एम. चंद्रशेखर राव और दिनेश्वर कुमार, मंगलवार को हरेराम सिंह, बुधवार को प्रकाश कोया, गुरुवार को विजय सिंह और भरत पांडेय, शुक्रवार को दुर्गा राव और अमृता मिश्रा, शनिवार को अमृता मिश्रा और रविवार को सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनिवार्य रुप से बैठेंगे और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में गहन विमर्श करेंगे। पार्टी के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक सुधीर सिंह प्रतिदिन बारीडीह कार्यालय में मौजूद रहेंगे और समस्याओं को एकत्रित कर समाधान की राह तलाशने में संबंधितों की मदद करेंगे।

-हर रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में करें भ्रमण
-जेएनएसी, विद्युत महाप्रबंधक, जुस्को और थानों में लेकर जाएं समस्याओं को
-बारीडीह कार्यालय में सोमवार से रविवार तक बैठेंगे जदयू पदाधिकारी
-सातों दिन पूर्वी विस के संयोजक सुधीर सिंह बारीडीह में बैठेंगे

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, हरेराम सिंह, नीरज सिंह, एम चंद्रशेखर राव, दिनेश्वर कुमार, प्रकाश कोया, अनिल प्रकाश, दिलीप कुमार प्रजापति, भारत पांडेय, अमृता मिश्रा, शंकर करमकार, अनिल पावा, विनोद कुमार राय, अर्जुन यादव, राजेश प्रसाद, अमित कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, राजेंद्र सिंह, मृत्युंजय शर्मा, शमशाद खान आदि मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.