जमशेदपुर, 7 अगस्त 2025:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (बर्मामाइंस समिति) की ओर से आज बर्मामाइंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में झारखंड के जनक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु “शरोद सांभर” एग्जीबिशन का आयोजन
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा आंदोलन थे। उन्होंने न केवल झारखंड को एक अलग पहचान दी, बल्कि आदिवासी समाज को उसका आत्मसम्मान लौटाया। उनके निधन से केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज और न्यायप्रिय जनता में शोक की लहर है।”
READ MORE : National News :फर्जी कॉल, दस्तावेज़ और गिरफ्तारी की धमकी से TRAI ने किया अलर्ट
महाबीर मुर्मू ने केंद्र सरकार से मांग की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भारत रत्न जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाए।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित थे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में दल गोविंद लोहरा, गोल्डी तिवारी, जगत मार्डी, नारायण सोरेन, मिथुन चक्रवर्ती, पप्पू उपाध्याय, अभिषेक सिंह, मनोज तांती, आनंद श्रीवास्तव, भोला पांडेय, राजू मुखी, धनंजय सिंह, प्रतीक सिंह, दिनकर राजन कैवर्त, अभय पांडेय, रूपेश आहूजा, करन कालिंदी, मनोज शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, अक्षय शर्मा, महेश्वर दास, टुकना साहू, अशोक यादव, मोहित चौहान, विशाल हांसदा, सुधाकर लोहारा, नरेश सोय, संजीत हेम्ब्रम, बनारस दास, फूल हसन, मनसा राम टुडू, मोहम्मद मैनुल, मृत्युंजय यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।

