Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 का होगा आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 का होगा आयोजन

रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 का होगा आयोजन, कोल्हान के व्यापारियों को भी मिलेगा सुनहरा अवसर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने व्यपारियों को किया आमंत्रित, कहा- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा डिफेंस एक्सपो
BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड की राजधानी रांची 19 से 21 सितंबर तक पहली बार डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 की मेज़बानी करने जा रही है। भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से आयोजित होने वाला यह आयोजन रांची के खेलगांव स्थित विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम में होगा।

तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में 200 से अधिक रक्षा एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विक्रेता भाग लेंगे, जिनमें 50 से अधिक एमएसएमई और स्टार्टअप शामिल होंगे। इसके अलावा डीआरडीओ और देश की कई अग्रणी निजी कंपनियां भी अपनी तकनीकी और सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में सेना के उपकरणों का लाइव प्रदर्शन होगा, साथ ही अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों और विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा रोज़गार – संजीव सरदा

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित एक होटल में शहर के प्रबुद्धजनों और व्यापारियों के साथ संवाद कर एक्सपो की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर से रक्षा विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थान, तकनीकी संस्थान और लघु एवं मध्यम उद्योग इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यह एक्सपो भारत की आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ ही इसे और अधिक सशक्त बनाने का मंच भी बनेगा।

संजय सेठ ने बताया कि कभी रक्षा आयात पर निर्भर रहने वाला भारत आज 92 देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य शक्ति का लोहा अब पूरी दुनिया मान रही है, जिसका ताज़ा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव हैं।

स्वदेशी अपनाओ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि शहर के दुकानदार अपनी दुकानों पर “स्वदेशी अपनाएं” का पोस्टर अवश्य लगाएं। उन्होंने इसे एक जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि इस मुहिम में व्यापारी संगठन, सामाजिक और धार्मिक संगठन, स्थानीय क्लब तथा सभी जिम्मेदार नागरिक सक्रिय भूमिका निभाएं और लोगों को जागरूक करें।

READ MORE :Jamshedpur News :ट्रक चालक से छिनतई करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में पहली बार डिफेंस एक्सपो आयोजित होने जा रहा है, जो पूरे कोल्हान के व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर है। इस कार्यक्रम में B2B मीटिंग्स भी होंगी, जिससे व्यापारियों और डिफेंस सेक्टर के बीच सीधा समन्वय स्थापित होगा और व्यापारी इसका लाभ उठा सकेंगे।

वहीं, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि रांची में होने वाला डिफेंस एक्सपो भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक बनेगा। जिस तरह रक्षा क्षेत्र में हम स्वदेशी तकनीक और उपकरणों के दम पर आगे बढ़ रहे हैं, उसी तरह हमें अपने दैनिक जीवन और व्यापार में भी स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की आदत डालनी होगी।

इस दौरान मंच संचालन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने किया।

इस दौरान एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतिरयार, सीआईआई के प्रतिनिधि उदित अग्रवाल, संजीव कुमार, मानव केडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, उधमी जवाहर विग, राजीव अग्रवाल, पुनीत कॉन्टिया, बिनोद शर्मा, दशरथ उपाध्याय, दिलीप गोयल,योगेश मल्होत्रा, बिनोद देबूका, विनोद शर्मा, हेमंत गोयल, उमेश चथरथ, चिंटू भलोटिया, महेश अग्रवाल, दीपक पंचमिया, अमृत चौधरी, हरजीत सिंह बुटे, लिप्पु शर्मा, तारणपाल सिंह राजू, प्रवीण, दशरथ गुप्ता, संतोख सिंह, प्रेम झा व अन्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.