जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने अपने प्रतिनिधि दिलीप झा के माध्यम से पूर्णिमा साहू को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं.
दिलीप झा ने मुख्यमंत्री का बधाई संदेश विधायक पूर्णिमा साहू तक पहुंचाया और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक पूर्णिमा साहू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी.

