जमशेदपुर। बहरागोड़ा के माटीहाना फ्लाईओवर पर आज एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर जा रही शंकरी बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। आनन-फानन में सभी घायल यात्रियों को बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने फ्लाईओवर पर यातायात को नियंत्रित कर सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया।

