जमशेदपुर।
झारखंड भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार की शाम मानगो स्थित एनएच-33 पर वसुन्धरा एस्टेट पहुंचे। उन्होंने जिला महानगर भाजपा के कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और सपरिवार भोजन किया।
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आदित्य साहू ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।
भाजपा नेताओं के बीच यह मुलाकात आत्मीय माहौल में सम्पन्न हुई, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने “नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच जुड़ाव का उदाहरण” बताया।


