जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त करने के उदेश्य से मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला 2025 (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिष्टुपुर तुलसी भवन में रविवार से शुभारंभ हुआ जो मंगलवार 16 सितम्बर तक चलेगा। तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रूपा पाल, साकची महिला थााना प्रभारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर थाना प्रभारी रूपा पाल ने मारवाड़ी महिला मंच की तारीफ करते हुए कहा की महिलाओं की इतनी बड़ी इकाई इतने सशक्त रूप से कार्य कर रही है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने संस्था को हमेशा सहयोग के लिए तत्पर और तैयार रहने की बात कही। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं सफल संचालन सचिव मीना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रानी एवं सचिव मीना ने बताया कि मेला सुबह 10 से रात 09 बजे तक चलेगा। इस प्रदर्शनी मेला में 60 स्टॉल लगाये गये हैं, जिसमें दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित सही दाम पर एक ही छत के नीचे अनेक समान लोगों को मिल रहे हैं। मेला में जमशेदपुर एवं रांची समेत कोलकाता, मुंबई, कानपुर, रायरंगपुर, राउरकेला, बनारस आदि शहरों से महिलाएं सटॉल लगाने के लिए आयी हैं। मेला में पहले दिन ही भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर स्टॉल लगायी महिलाओं ने भी यहां की व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही प्रदर्शनी में आए हुए लोगों ने भी काफी प्रशंसा की। इसे सफल बनाने में मंच की सभी महिलाओं का योगदान मिल रहा हैं। मौके पर लता अग्रवाल, प्रभा पड़िया, मंजु खंडेलवाल, बीना खीरवाल, सुशीला खीरवाल, सीमा अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, कंचन खीरवाल, बबीता भावसिंहका, मीना अग्रवाल, गीता मुरारका, सुशीला सावा, सुनिता भलोटिया सुलभा अग्रवाल, बबिता केडिया, विभा दुदानी, मीरा अग्रवाल, ममता जालान, ममता मुरारका, आशा लोधा, सुमित्रा लोधा, सुनीता कसेरा, ललिता सरायवाला आदि उपस्थित थीं।

