जमशेदपुर। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की संयुक्त नीति निर्माण सह समीक्षा बैठक का आयोजन कदमा स्थित जीपी स्लोप क्लब में किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को मज़बूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में शमीम अकरम को पूर्वी सिंहभूम का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगीना (उत्तर प्रदेश) से लौटने के बाद उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों में कोल्हान प्रभारी दिनेश गौतम, प्रदेश प्रवक्ता शाहिद रज़ा, प्रदेश सचिव जिब्रान आज़ाद, पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष खालिद परवेज़, सरायकेला-खरसावां अध्यक्ष एजाज अहमद, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष नासिक अंसार, जुगसलाई प्रभारी मोहम्मद फिरदौस, जिला उपाध्यक्ष राशिद खान, महासचिव मोहम्मद रज़ी और वसीम अहमद, इंचागढ़ प्रभारी शमशेर आलम, कपाली नगर अध्यक्ष आमिर आज़म, तथा अन्य ज़िला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही पार्टी नेतृत्व ने युवाओं, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों से जुड़कर सामाजिक न्याय की दिशा में संगठित प्रयास की बात कही।

