जमशेदपुर।
मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन घंटे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, सिमडेगा, लोहरदग्गा , रांची, गुमला और खूंटी जिलें के कुछ भागों में मेघ गर्जन तथा व्रजपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा-की गति 40-50) किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बह सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए लोगों से अपील की है कि वे सर्तक रहें और सावधान बरतते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें । किसी भी पेड़ के नीचे या बिजली खंभो से दूर रहें । किसानों से भी अपील की गई है कि वे मौसम समान्य होने तक खेतों मे न जाएं।
इसे भी पढ़ें :-JAMSHEDPUR NEWS :बारिश का असर जमशेदपुर में,अधिकत्तम तापमान में आई कमी, जानिए दुसरे शहर का मौसम का हाल
जमशेदपुर का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा
मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार जमशेदपुर का अधिकत्तम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा । जबकि न्यूनतम 20.0 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार की देर शाम हुई बारिश के कारण जमशेदपुर के लोगों को शनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत जरुर मिली है।

