जमशेदपुर।
भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी की जयंती जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में उल्लास पूर्ण वातावरण में समारोह पूर्वक मनायी गयी।इस अवसर पर साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे अर्थों में देशभक्त थे।उन्होंने देश को एकात्म मानववाद का “दर्शन” दिया।उनका मानना था कि पूंजीवाद और साम्यवाद एकांगी विचार धारा है। उनका मानना था कि एकात्म मानववाद से ही मनुष्य का संपूर्ण विकास हो सकता है।उन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। उनके विचार ,उनका दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज इस अवसर पर उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लें। समारोह में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय अमर रहें के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर मिश्रा देवेंद्र सिंह हरेंद्र पांडेय मिथिलेश सिंह यादव हलधर नारायण साह रमेश हांसदा विकाश सिंह कुलवंत सिंह बंटी अप्पा राव कमाल किशोर सतीश सिंह राम सिंह मुंडा मुकुल मिश्रा भूपेंद्र सिंह बारी मुर्मु विमल जालान अनिल मोदी विजय सिंह सत्यप्रकाश सिंह नित्यानंद सिन्हा रतन महतो दीपू सिंह राजेश साह रीता मिश्रा ममता सिंह दीपक पारीख मनोज वाजपेयी मोंटी अग्रवाल विशु सिंह कपिल कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
