जमशेदपुर।
एक बार फिर दक्षिण पूर्व रेलवे ने इतिहास रचा है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक साथ तीन मालगाड़ियो का चलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। और वही इसके लिए रेलमंत्री पियूष गोयल ने अपने सोशल मिडीया मे टैग कर बधाई दी है। जानकारी अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे ने मालगाड़ियो का समय पर पहुंचाने के लिए तीन मालगाडियो को एक साथ चलाया। यह रेलगाड़ी विलासपुर डिवीजन के लाजकुरा से लेकर राउलकेला तक चलाया गया है। इस मिशन का नाम सुपर एनोकोडा रखा गया है। जिसमे 6 इंजन के सहारे 177 डब्बो को चलाया गया है।और 6 चालक और तीन गार्ड इस अभियान को पुरा किया। इसमे करीब 1500 टन समान लदे थे।
