जमशेदपुर।
बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान तीन किशोर डूबने का मामला प्रकाश में आया है। वही गौताखोरो की मदद से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। लेकिन दो बच्चे का नदी मॆं खोजबीन की जा रही है। बताया जाता है कि डुबे बच्चे बर्मामाईस के शिवनगर के रहने वाले है। और होली खेलने के बाद नहाने खरखाई नदी गए थे।वही घटना की पृष्ठि बागबेड़ा थाना प्रभारी मदन शर्मा ने भी की है।
जानकारी अनुसार होली के दिन बर्मामाईस के शिवनगर के रहने वाले 6 बच्चे होली के दिन होली खेलने के बाद नहाने के लिए बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित खऱखाई नही के बड़ौदा घाट गए थे।नहाने के दौरान तीन बच्चे डुब गए । लेकिन तीन बच्चे जैसे तैसे निकाल कर वहां घर आकर इसकी सूचना दी।तब डुबे बच्चे के परिवार को दी गई। सभी परिवार वालो ने स्थानिय लोगो की मदद से तीनो बच्चे की खोजबीन की ।लेकिन नही मिला बच्चे। आज सुबह गोताखोरो की मदद से तीनो बच्चे की खोजा गया। जिसमे गोताखोरो की मदद से आर्दश का शव को बरामद कर
लिया गया है। वही अभिषेक और सुरज के शव की तलाश जारी है।
