
सोनम कुमारी
दुमका।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम करमा पुल से एक स्कार्पियो वाहन के नीचे गिरने से चालक की मौत हो गई। वहीं चार अन्य सवारबाल-बाल बच गए। मृतक 46 वर्षीय नंद लाल यादव शहर के शास्त्री नगर केबाउरीपाड़ा का रहने वाला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन केसुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिहार जिले के जमुई का धर्मेंद्रसाह अपने तीन साथियों के साथ कोर्ट के काम से दुमका आया था। दोपहर को कामसमाप्त करने के बाद सभी भाड़े पर स्कार्पियो लेकर पत्ताबड़ी में रहने वालेअपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए गए। वापस लौटने के क्रम में सभी नेजमकर शराब पी। चालक नंदलाल भी नशे में हो गया। वहां से दुमका आने के क्रममें स्कार्पियो और जा रहा ट्रक आमने सामने आ गया। हादसा टालने के लिएचालक ने बचाव का काफी प्रयास किया लेकिन गाड़ी को पुल से गिरने से नहींबचा सका। बताया जाता है कि गिरने के क्रम में चालक का सर खिड़की से बाहर आ
गया और जमीन से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते हीमुफस्सिल पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेऔर मामूली रूप से चोटिल चार सवार को बाहर निकाला। धर्मेंद्र का कहना हैकि ट्रक चालक काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। बचाने के क्रम में हादसाहो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कार्पियों को जब्त कर लिया है।
