धनबाद।
आध्यात्मिक,सांस्कृतिक , सामाजिक संस्था भारत सेवाश्रम संघ के धनबाद चैप्टर के तत्वाधान में बुधवार को संघ कार्यालय परिसर, भूंईफोड़ शंकर मंदिर में श्रीमत् स्वामी प्रणवानंद जी महाराज की 127वीं जंयती , माघी पूर्णिमा महोत्सव के रूप में धुमधाम से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर आयोजित संघ गीता पाठ, भगवंत गीता पाठ,भजन गायन, आरती , हवन, अन्नकूट अनुष्ठान आदि में बड़ी संख्या में धनबाद और धनबाद के बाहर से आये संघ के अनुयायियों ने भाग लिया।
इस मौके पर धनबाद में पदस्थापित सी आई एस एफ (सेन्ट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्युरिटी फोर्स) के डी आई जी विनय काजला के हाथों भारत सेवाश्रम संघ के तरफ़ से गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े दान किए गए और उनको भरपेट भोग-प्रसाद खिलाया गया। माघी पूर्णिमा महोत्सव हर साल भारत सेवाश्रम संघ के नींव रखने वाले श्रीमत् प्रणवानंद जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है।
(स्वामी प्रयागात्मानंद महाराज), भारत सेवाश्रम संघ, धनबाद कार्यालय, भूंईफोड़ शंकर मंदिर।


