धनबाद
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के समय से बंद धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की रेलवे ने घोषणा कर दी है। यह ट्रेन 15 जनवरी से दोनों तरफ से चलेगी। धनबाद से रांची और रांची से धनबाद के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जनवरी से ही चलने लगेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में संशोधन किया है। यह संशोधन धनबाद के यात्रियों के लिए राहत के समान है। अब सुबह-सुबह इंटरसिटी पकड़कर लोग 5 मिनट पहले ही राजधानी रांची पहुंच जाएंगे। साथ ही रांची से यह ट्रेन 10 मिनट देर से खुलेगी। ऐसे में धनबाद से जाकर राजधानी रांची में काम कर उसी लाैट जाने वाले लोगों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
वहीी धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर सफर नहीं कर सकेंगे। यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही सफर की अनुमति मिलेगी। इस ट्रेन में सेकेंड सीङ्क्षटग के साथ एक एसी चेयर कार भी जुड़ेगा।
सोमवार को ट्रेन चलाने की घोषणा के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई। धनबाद से रांची तक का सेकेंड सीटिंग का किराया 85 रुपये और एसी कार से सफर के लिए 310 रुपये चुकाने होंगे।
धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस टाइम टेबल
पहले अब
धनबाद अलसुबह 5.40 वही
बोकारो सुबह 7.20 सुबह 7.15
रांची सुबह 9.55 सुबह 9.40
रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस
पहले अब
रांची शाम 6.55 शाम 7.05
बोकारो रात 9.20 रात 9.15
धनबाद रात 11.30 रात 11.10
