बिलासपुर। बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल ट्रेन के टकराव की एक अप्रत्याशित घटना हुई है।
रेल प्रशासन ने दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की है —
मृतकों (Casualties) के परिजनों को ₹10 लाख
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख
सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार हेतु भेजा गया है।
रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है।
इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
यात्रियों एवं परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर
आपातकालीन संपर्क हेतु रेलवे ने निम्न नंबर जारी किए हैं —
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और राहत, बचाव एवं सहायता कार्य सुनिश्चित कर रहा है।

