अजयधारी सि्ंह।
फुलपरास(मधुबनी)।तीन सूत्री मांगों के समर्थन में भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्यों का विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय पर चल रहे घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम का शनिवार को चौथा दिन है। कार्यकर्ता अपनी तीन सूत्री मांगों के पूरी होने तक आन्दोलन को जारी रखने के मूड में दिख रहा है।मांगों के समर्थन में लोगों ने कुछ समय के लिए नरहिया के नजदीक एन.एच.57 को भी जाम कर दिया। कार्यपालक दंडाधिकारी बी.एन.सिंह के पहल पर जाम समाप्त कराया जा सका।इधर विद्युत कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार सिंह ,कार्यपालक दंडाधिकारी बी.एन.सिंह ,अ.नि. अजित कुमार चौधरी अन्दोलनकारियों से वार्ता करने हेतु धरना स्थल पर प्रयासरत हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने आन्दोलनकारियों को विधिसम्मत हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया है
