आदित्यपुर: 1963 में स्थापित मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर हर वर्ष परंपरागत रूप से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बैद्यनाथधाम, देवघर की यात्रा करती है। इसी उपलक्ष्य में मंडली द्वारा इस वर्ष भी विशेष बोल बम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह भजन संध्या बीर कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर 7/8, आदित्यपुर में आयोजित होगी। इसमें क्षेत्र के नामी-गिरामी कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से आदित्यपुर नगरवासियों का मनोरंजन करेंगे। भक्तिमय वातावरण में होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम होगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : सोना देवी विश्वविद्यालय फ्रेशर्स वीक: खेल प्रतियोगिताओं से छात्रों में उमंग
कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र और उनकी पूरी टीम काफी उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटी हुई है। मंडली के सदस्य और स्थानीय भक्त मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।
मिथिला संकीर्तन मंडली का यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि नगर की सांस्कृतिक परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया जा रहा है फ्रेशर्स वीक

