Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर- कार्यकर्ताओं के संग बैठक का अलग हीं आनंद : जयंत
Top Stories

जमशेदपुर- कार्यकर्ताओं के संग बैठक का अलग हीं आनंद : जयंत

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 20, 2017No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ।

सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शुक्रवार को आयोजित भाजपा की ज़िला कार्यसमिति की बैठक के द्वितीय सत्र को संबोधित कर रहे बतौर प्रभारी केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक करने का एक अलग हीं उत्साह-आनंद है। राष्ट्रीयता की भावनाओं से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं के उत्साह के बूते संगठन अपनी लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा। कहा कि विकास-योजनाओं की बातें करने मात्र से नहीं, अपितु बूथ स्तर पर इनका लाभ पहुँचाने की दिशा में कार्यकर्ता कार्य करें। पार्टी की विचार धारा सबका साथ, सबका विकास है । यह कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिन अधूरा है। कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबन्दी नहीं की, बल्कि नोटों को बदला है। यह गरीबों के लिए सुरक्षा कवच है। सीधे अर्थों में कहें तो यह देश को बदलने की एक अहम कड़ी है। इससे भ्रष्टाचार,आतंकवाद, कालेधन पर नकेल कसा गया। अब बेईमानों से रूपये लेकर ईमानदारों और गरीबों के कल्याण में योजनाबद्ध नीतियों से कार्य होंगे। कहा कि डिजिटल लेनदेन से अर्थव्यवस्था पारदर्शी एवं तेज़ गति से संचालित होगी। कहा कि झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व के कारण स्थितियां बदल रहीं है, राज्य का चहुमुखी विकास हो रहा है। बेईमान, टैक्स चोरों को संदेश दिया की बेईमानों खत्म होकर रहेगी। कहा कि केंद्र-राज्य में भाजपा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा निश्चित किया। कहा कि युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार देने हेतु सरकार द्वारा उल्लेखनीय योजनाएं संचालित हो रही हैं।

● केंद्रीय मंत्री ने थपथपाई कार्यकर्ताओं की पीठ ….

पार्टी के विगत कार्यक्रमों एवं विकास पर्व आयोजन में संख्या बल निकालने तथा जिला द्वारा आहूत कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर निष्ठापूर्वक संपादित करने की दिशा में ज़िला भाजपा द्वारा अच्छा करने वाले मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन किया। इस दौरान मंचासीन केंद्रीय मंत्री, सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं मंचासीन पार्टी पदाधिकारियों ने पीठ-थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिंन्ह भेंट की गयी। सम्मानित होने वालों में पूर्वी विधानसभा से बिरसानगर एवं सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष क्रमशः श्रीराम प्रसाद, रमेश नाग। पश्चिमी विधानसभा से कदम मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह। पोटका विधानसभा से बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल अध्यक्ष क्रमशः संजय सिंह एवं संदीप शर्मा ‘बॉबी’ । जुगसलाई मंडल से कमलपुर मंडल के अध्यक्ष कृपासिंधु महतो।

● दिलाई गई सु-शासन की शपथ :
कार्यक्रम के दौरान सदन में मौजूद भाजपाजनों ने सुशासन की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि भाजपा कार्यकर्ता सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहकर शासन प्रक्रिया को पारदर्शी,जवाबदेह तथा सहभागी केंद्रित बनाने में पूर्ण योगदान देंगे। भाजपा ज़िला मंत्री अरुण मिश्रा ने वरीय नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।

● जिसकी जमीं है, उसी का है आसमां . : जयंत

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के क्रम में कहा कि देश ने भाजपा के हाथों में कमान सौंपी है। कहा कि सरकार में रहने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मज़बूत होना होगा। कहा कि 2004 के चुनावों से सबक लेना होगा ताकि सत्ता निरंतर बरक़रार रहे जिससे राष्ट्रसेवा संभव हो। कहा कि आसमां उसी की होगी, जिनकी जमीन होगी। उन्होंने इस शायरी के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने का आह्वाहन भाजपा कार्यकर्ताओं से किया।

कार्यक्रम का की अध्यक्षता भाजपा के ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने की तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रमशः भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं बारीडीह मंडल की अध्यक्षा रूबी झा ने किया। वहीं भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने स्वागत संबोधन दिया।

इससे पूर्व प्रथम सत्र की शुरुआत मुख्यातिथों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। इसके बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह के संग महिला नेत्रियों द्वारा सामूहिक वंदेमातरम गान के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने केंद्र-सरकार की उल्लेखनीय योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया। बैठक के प्रथम सत्र में भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं से विमर्श एवं सुझाव संकलित करने के उपरांत राजनितिक प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
● प्रथम सत्र कार्यसमिति की बैठक :

मंचासीन अतिथि : प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश उपाध्यक्ष उषा पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला,ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार, ज़िला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर गुप्ता।

● संबोधन

भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार : अध्यक्षीय संबोधन के क्रम में कहा कि कार्यकर्ताओं के निष्ठा और समर्पण के बूते संगठन द्वारा सौंपी अनेकों दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाहन किया। उन्होंने वक़्त के पाबंद रहने की भी सलाह दी। कहा कि जो समय का कद्र नहीं करता, समय उसका कद्र नहीं करता। उन्होंने केंद्र-राज्य सरकार के उल्लेखनीय योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करने हेतु एक सप्ताह के भीतर जिलांतर्गत सभी मण्डलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने को कहा।

जमशेदपुर सांसद सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो ने कहा कि सूबे में विकास की नयी परिभाषा गढ़ रही रघुवर सरकार। केंद्र-राज्य सरकार द्वारा जनहित के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। किंतु इनका सफ़ल क्रियांवयन भाजपा कार्यकर्ताओं के निष्ठा एवं समर्पण पर निर्भर करती है। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत बनाने से हो।

प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला : लोकतंत्र में जनकल्याण की भावना सर्वोपरि है। स्वयं का हित साधने में लक्षित ‘विपक्ष’ नकारात्मक राजनीति कर सूबे की जनता को विकास से वंचित करने का हर संभव यत्न कर रहा। कहा कि सरकार की निश्चय दृढ़ है, विकास की रफ़्तार और तेज़ होगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष उषा पांडेय : कहा कि झारखंड से भ्रष्टाचार रुपी कलंक का टीका मिटा रही रघुवर सरकार। स्थितियां परिवर्तित हुई है, अब तेज़ विकास हो रहा है। कहा कि विकास से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार। कार्यकर्ताओं से निरंतर सहयोग की अपेक्षा है।

सूबे के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी : पंडित दीनदयाल शताब्दी समारोह सह कार्य विस्तार योजना पर प्रकाश डाला । कहा कि कार्यकर्ता हीं संगठन की पूंजी हैं। अंत्योदय को लक्षित पार्टी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को समर्पण भाव से जनजन तक पहुंचाए। उन्होंने इस योजना एवं प्रशिक्षण शिविर के विषय में बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पंद्रह दिनों का व्रत कर जनता को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करें।

संबोधन के पश्चात भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने राजनितिक प्रस्ताव पेश किया जिसका समर्थन भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा ने किया तथा सदन में मौजूद भाजपाजनों ने सर्वसम्मति से उसे पारित किया। प्रस्ताव में ज़िला भाजपा के पूर्व कार्यक्रमों की सफ़लता की विवरणी के अलावे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को उल्लेखित किया गया है।

राजनितिक प्रस्ताव : पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले सुझावों एवं माँग के मद्देनजर आगामी दिनों में क्रियांवित करने हेतु कई कार्यक्रमों पर मुहर लगी। इसमें कई अभियानों के साथ-साथ सरकार के संबंधित विभागों से पार्टी स्तर पर माँग भी उल्लेखित किये गए हैं जिससे सर्वसाधारण को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले।

● कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जायेगा।
● जाती-प्रमाण पत्र बनाने के नियमों के सरलीकरण की दिशा में आवश्यक माँग की जायेगी।
● गव्य विकास केंद्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम-पंचायत द्वारा स्वरोज़गार हेतु दिए जाने वाले अनुदान में ज़िला मुख्यालय से 10किलोमीटर की दूरी की बाध्यता को समाप्त करने की दिशा में पार्टी स्तर से सरकार से आग्रह।
● दिनों दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी के ग्राफ़ को कम करने हेतु स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर उचित हल निकाला जाएगा साथ हीं ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाए जायेंगे।
● उच्च शिक्षा हेतु शैक्षणिक संस्थान खुलवाने की माँग होगी जिससे ज़िले के मेधावी छात्र-छात्राओं का पलायन न हो। इससे क्षेत्र स्वतः एजुकेशन हब के रूप में विकसित होगी।
● स्थानीयता परिभाषित होने के पश्चात भी विद्यार्थियों को स्थानीय एवं जाती-प्रमाण पत्र मिलने में हो रही असुविधाओं को लेकर सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर समुचित समाधान करने की माँग।
● निज़ी स्कूलों द्वारा बेतहाशा फ़ीस-वृद्धि के मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिभावकों के हितार्थ यथोचित रास्ता निकालने से संबंधित पक्षों से वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
● शहर में अंतराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डे की माँग केंद्र-राज्य सरकार से की जायेगी जिससे निवेश एवं औद्योगिक विकास पर प्रतिकूल असर न पड़े। क्षेत्र के औद्योगिक विकास के दूरगामी संभावनाओं के संग ही अन्य प्रदेशों से बेहतर एयर कनेक्टिविटी हेतु भी निश्चित रूप से उच्च कोटि के एयरपोर्ट की आवश्यकता है। सबंधित मामले पर कार्यक्रम के दौरान हीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री माननीय जयंत सिन्हा ने आश्वस्त किया कि शीघ्र हीं जमशेदपुर से हवाई सेवा शुरू होगी। कहा कि इस दिशा में स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो एवं सूबे के सीएम ने भी बीते दिनों आग्रह किया था, जिसपर आवश्यक समझौते और प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है।
● अंत्योदय की दिशा में केंद्र-राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु वृद्धावस्था पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना,आवास योजना, घरों में शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान,उज्ज्वला योजना,कौशल विकास योजना, इत्यादि जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को सीधे रूप से जोड़ने हेतु कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जायेगा।
● मानगो-जुगसलाई व जमशेदपुर में नगर निगम व नगरपालिका तथा इंडस्ट्रियल टाउन बनने के मार्ग प्रशस्त होने पर हर्ष व्यक्त किया गया । साथ हीं तय हुआ की कार्यकता जनता के बीच जाकर तीसरे मताधिकार के प्रयोग एवं इसके लाभ से जागरूक करने का कार्य करेंगे।कहा कि सरकार का प्रयास सराहनीय है जिससे जनता लाभान्वित होगी।

● राजनितिक प्रस्तावों के अलावे सदन में मौजूद भाजपाजनों द्वारा भी सुझाव आमंत्रित किये गए जिसे प्रस्तावों में जोड़ा जाएगा। कईयों ने अपने विचार व्यक्त किये जिनमें मुख्यरूप से :
सुरंजन राय (मंडल अध्यक्ष बिष्टुपुर) : ने मरीन ड्राइव एवं रोड एक्सीडेंट में मृतकों को मुआवजा में सरलीकरण के सुझावों को रखा। कहा कि मुआवजा राशि प्रक्रिया में सरलीकरण होना चाहिये।

चंद्रशेखर मिश्रा (पूर्व जिलाध्यक्ष): ने 86 बस्तियों को मालिकाना हक़ और केबल कंपनी को जल्द खुलवाने के प्रस्ताव को मज़बूती से रखा।

नंदजी प्रसाद (पूर्व जिलाध्यक्ष) : ने कहा कि मज़दूरों को उचित हक़ दिलाने के लिए इंटक के स्थान पर भारतीय मज़दूर संघ को उस जगह पर बिठाने की दिशा में यत्न हो।

रामबाबू तिवारी (प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य) ने चुनावी घोषणा फ्लाईओवर के निर्माण के विषय को मज़बूती से रखते हुए रोड एक्सीडेंट में मुआवजे की राशि में संशोधन का प्रस्ताव रखा।

हरेंद्र पांडेय ( वरीय भाजपा नेता ): ने टायो कंपनी के विषय को पार्टी स्तर से उठाने की मांग रखी तथा इंडस्ट्रियल टाउन एवं नगर निगम के डीमार्केशन में भाजपा के कार्यकर्तओं तथा स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर आये सुझावों को अमल करवाने का विचार रखा।

राजपति देवी (पूर्व महिला मोर्चाध्यक्ष) : ने शराबबंदी के विषय को रखते हुए कहा पड़ोसी राज्य की तर्ज़ पर झारखण्ड को भी नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जाये।

जितेंद्र राय (घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष) ने स्वच्छता अभियान को कंपनी से सटे बस्ती क्षेत्रों कंपनीयों एवं अक्षेस के माध्यम से दुरुस्त करने की बात रखी। कहा कि कंपनीयाँ सामजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाहन नहीं करतीं।

दीपू सिंह (कदमा मंडल अध्यक्ष) ने नगर निगम एवं इंडस्ट्रियल टाउन के लिए जनता से विर्मश तथा जनमत संग्रह करने का सुझाव दिया।

अनिल सिंह ( विशेष आमंत्रित सदस्य ) ने स्वच्छता अभियान को निरंतर संचालित करने को कहा। कहा कि स्वच्छता कोई अभियान नहीं बल्कि डेली रूटीन है।

अभय चौबे (सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष:) ने स्कूलों में बेंच-डेस्क में अनियमितता पर ध्यानाकृष्ट कराया और परसुडीह तथा सुंदरनगर थाना द्वारा चरित्र सत्यापन हेतु पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए इसपर अंकुश लगाने के संग कार्यवाई सुनिश्चित करवाने की बात रखी।

रामसिंह मुंडा (बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ): ने सीएनटी-एसपीटी सरलीकरण को प्रचारित करने हेतु पार्टी स्तर पर तेज़ अभियान संचालित करने की पक्ष रखी।

कुलवंत सिंह बंटी ( भाजयुमो प्रदेश मंत्री ) ने प्रखंड कार्यालय में जनसुविधा हेतु पार्टी स्तर पर विशेष शिविर लगाकर जनता को सहयोग करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में जिले के निवासी प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य,स्थाई आमंत्रित सदस्य, जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य के अलावे सक्रीय कार्यकर्तागण मौजूद रहे जिसमें विशेष रूप से भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी,देवेंद्र सिंह,रमेश हांसदा,मिथिलेश सिंह यादव,दीप श्रीवास्तव,कुलवंत सिंह बंटी, विकास सिंह,नंदजी प्रसाद,अनिल सिंह,हरेंद्र पांडेय,महेश चंद्र शर्मा,जितेन्द्रनाथ मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,चितरंजन वर्मा,अनिल श्रीवास्तव,सतीश सिंह,जिला पार्षद सुदीप्तो डे राणा के अलावे ज़िला भाजपा के पदाधिकारियों में भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,बारी मुर्मू,सत्यप्रकाश सिंह,महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,मंत्री राकेश सिंह,पप्पू मिश्रा,विमलकांत झा,सुनील बारी,शिखा रॉय चौधरी,पुष्पा तिर्की,कोषाध्यक्ष विमल जालान,मिडिया प्रवक्ता अंकित आनंद,दीपक पारीख,मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा,कार्यालय प्रभारी पोरेस मुखी के अलावे सभी मोर्चा अध्यक्षों में मनोज बाजपेयी,नीरू सिंह,गोपाल जयसवाल,आफताब अहमद सिद्दीकी,मोचीराम बाउरी,काजू शांडिल्य,बिमल बैठा समेत मंडलाध्यक्षों में जिलान्तर्गत सभी मंडलअध्यक्षो में रंजन सिंह,पप्पू मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,दीपक झा,प्रोबिर चट्टर्जी राणा, जितेंद्र राय ,रमेश नाग,उमाशंकर सिंह,मंटू चरण दत्ता,कृपासिंधु महतो,परेश दत्ता,सुशिल चंद्र महतो,राजेश साव ,नीरज सिंह,मोहम्मद निसार,दीपू सिंह,प्रकाश जोशी,संजय सिंह,संदीप शर्मा बॉबी,पंकज सिन्हा,अभय चौबे,संजीव भगत,पिंटू सारंगी,संतोष भंज, समेत प्रीति सिन्हा,रिया मित्रा,मीना प्रसाद, शैलेश गुप्ता,कुमारेश उपाध्याय,अमर सिंह, के अलावे हज़ारों भाजपाजन मौजूद रहें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.