जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मोदी फेस्ट का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर कल से (2 से 4 जून तक) जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में विविध कार्यक्रमों से सजी प्रदर्शनी ” मोदी फेस्ट ” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरकार के विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा जहां अलग-अलग योजनाओं के स्टॉल लगे होंगे। साथ हीं लोगों के लिए सेल्फ़ी-कॉर्नर और फूड ज़ोन आकर्षण का केंद्र होंगे जहां मस्ती और मनोरंजन के साथ लोग डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से सरकार की नीति और योजना की जानकारी आसानी से ग्रहण कर सकेंगे। कल (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे से उक्त फेस्ट का विधिवत शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार करेंगे। कार्यक्रम को लेकर बाहर से आई आयोजन टीम के नोडल अधिकारी बिरजू प्रसाद ने बताया कि संबंधित प्रदर्शनी को लेकर आज जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों में प्रचार वाहन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। गुरुवार को प्रचार के दूसरे दिन टेल्को के खडंगाझार, आज़ाद मार्केट,भालूबासा, बिरसानगर के अलावे अनेक प्रमुख स्थानों पर प्रचार अभियान चलाया।
- भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया तैयारी का जायज़ा : गुरुवार
गुरुवार देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष ने मोदी फेस्ट को लेकर एग्रिको मैदान में चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया और तैयारी में जुटी टीम को आवश्यक सहयोग किया।
