जमशेदपुर-सोनारी में सुगंधित फुलों से सजा था राणी सती दादी का दरबार

83
आई सावन की रूत हरियाली भजन पर महिलाएं झूमने लगी
जमशेदपुर। भायली महिला मण्डल सोनारी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राणी सती दादीजी का तीज एवं सिंधारा उत्सव राजस्थान भवन सोनारी में धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर चुदड़ी ओढ़े राजस्थानी डेªस में 108 सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से दादीजी का मंगल पाठ और दादी जी की महिमा का गुणगान किया। स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल (मुन्ना) ने भजनों के द्धारा भक्तिभाव से मंगल पाठ की शुरूआत जैसे ही गणेश वंदना गणपत बलकारी जी… से की, महिलाएं झूमने लगी। दादी करवा दे म्हारा ठाठ…, सावन सुरंगों जोर को जी…, मणिहारी का वेश बनाया…, आई सावन की रूत हरियाली…, खूॅंटी तान कर सोजा तेरी दादी पहरेदार….. आदि भजनों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया।
इससे पहले अनीता-सुरेश अग्रवाल ने दादी के दरबार में ज्योत प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। दादी का आकर्षक दरबार सुगंधित फुलों से सजाया गया था। इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झूला दरबार, अखंड ज्योत, गजरा उत्सव, मेहंदी उत्सव, झाँकियाँ, सवामणी, छप्पन प्रकार के व्यंजन का प्रसाद एवं सिंधारा व्यंजन रहा। यह धार्मिक उत्सव दोपहर 3 बजे से आरंभ हुआ, जो रात 10 बजे तक चला। कार्यक्रम की समाप्ति आरती, प्रसाद और सिंधारा व्यंजन वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाएं शामिल थी।
इनका रहा योगदानः- इसके सफल आयोजन में संस्था की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सचिव कविता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, वर्षा आगीवाल, मैना अग्रवाल, विमला वर्मा, संतोष गुप्ता, शोभा जैन, संगीता अग्रवाल, रंजना केडिया, नीलम नागेलिया, मीरा अग्रवाल, लता अग्रवाल, वंदना जैन, प्रियंका शर्मा, सुरेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सुरेश शर्मा, सोनु, लखन अग्रवाल, मोहन गुप्ता समेत राजस्थान युवक संघ सोनारी आदि का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More