गम्हरिया।
सार्वजनिक दूर्गापूजा समिति, चमारू के सदस्यों के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा एक निर्धन युवती की स्थानीय मंदिर में शादी कराई गई। समिति के सदस्य सनत महतो ने बताया कि विगत कई माह पूर्व नेगटासाई निवासी जिला सरदार का पुत्र मिलू सरदार तथा मुड़कुम पंचायत के जोरडीहा निवासी कांदरा सरदार की पुत्री गुरूवारी सरदार की शादी तय हुई थी। किन्तु, आर्थिक समस्या के कारण दोनों के परिजन शादी कराने में असमर्थता व्यक्त रहे थे। तत्पश्चात् दोनों के परिजनों द्वारा समिति के पास अपनी समस्या को रखते हुए मदद की गुहार लगाई गई।. इसके बाद समिति के सदस्यों के प्रयास से पुजारी विनोद बनर्जी ने शुक्रवार को चमारू स्थित मंदिर परिसर में विवाह कराया गया। इस मौके पर लक्ष्मण महतो सुनील महतो, दीपक महतो, विकास महतो समेत दोनों पक्ष के परिजन और काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
Next Post
Comments are closed.