पटना-आरजेडी विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर मांझी ने जताई शोक

37

पटना ।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जहानाबाद के आरजेडी विधायक व पूर्व मंत्री मुद्रिका सिंह यादव के निधन पर अपना गहरी शोक व्यक्त क्या है | मांझी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक जुझारु एवं सामाजिक राजनेता थे | जिनके निधन से क्षेत्र के लोगों के साथ बिहार ने एक अच्छे व्यक्तित्व को खो दिया है | जिसकी भरपाई करना कठिन होगा | भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें |
आरजेडी विधायक व पूर्व मंत्री मुद्रिका सिंह यादव के निधन पर हम (से0) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ अनिल सिंह, पूर्व मंत्री इं0 अजीत कुमार, प्रधान महासचिव संतोष कुमार सुमन, पूर्व विधायक रविंद्र राय ,वरीय उपाध्यक्ष बी एल वश्यैन्त्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More