जमशेदपुर-शहरी मे बढती अपराधिक घटनाओ पर भाजपाई चिंतीत

165

 

 

जमशेदपुर। 09 मार्च

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल के विधायक प्रतिनिधि, महामंत्री तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र की कई समास्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें इन दिनों क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, छिनतई, अवैध शराब बिक्री, एमजीएम अस्पताल में व्यप्त अनियमितता आदि बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:

शहर में इन दिनों चोरी, छिनतई जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन एवं अन्य पदाधिकारियों के कार्यशैली पर रोष प्रकट किया। चोरी छिनतई के भुक्तभोगी जब थाने जाते है तो थानों में रिपोर्ट लिखने में आना कानी होती है। कार्यकर्ताओं ने तय किया की जब कभी भी इस प्रकार की घटना होने पर आम जनता भाजपा के मंडल अध्यक्ष से सम्पर्क करें और नहीं तो  मंत्री  सरयू राय जी के कार्यालय में सम्पर्क करें। हम कार्यकर्ता आम जनता के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।

इसके अलावे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर भी चिंता व्यक्त की गयी और प्रशासन जल्द ही इसपर कार्रवाई नहंी करती है तो हम सभी कार्यकर्ता किसी एक क्षेत्र को चुनकर अवैध शराब बंद करायेंगे।

वही एमजीएम अस्पताल में व्याप्त अनियमितता जिससे अस्पताल में आने वाले मरिजों को काफी कठिनाई होती है। इसलिए अस्पताल की स्थिति को देखते हुउ इसमें कैसे सुधार हो इन सभी चीजों का आकलन एवं देख-रेख करने  के लिए मंत्री  सरयू राय के सहमति से एक कमिटी का गठन किया गया।

इस बैठक में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि (जनसुविधाएं)  मुकुल मिश्रा, कमल किशोर, हरेन्द्र पाण्डे, अंजन सरकार, संजीव मुखर्जी, आनन्द झा तथा सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल के विधायक प्रतिनिधि, महामंत्री के साथ हीं कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More